Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन,16 मजदूर दबे,एनडीआरएफ टीम मौके पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच तिब्ब्त सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खलन में 16 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। हालांकि उन्हों निकाल दिया गया है। वहीं, तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

दरअसल, क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते संचार सेवा ठप पड़ी है। चमोली के जिलाधिकारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है।

बदरीनाथ हाईवे के हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने से एनडीआरएफ की टीम माणा कैंप तक भी नहीं पहुंच पाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img