जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट बदल ली है। बता दें कि शनिवार देर रात से ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। रविवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भरी बारिश को लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया।
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो कई इलाकों में आज सुबह-सुबह मॉनसून की आहट सुनाई दी है। कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, आईएमडी ने भी अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली में मॉनसून पूरी तरह से पहुंच जाएगा।
Heavy rainfall, thunderstorm lash parts of Delhi-NCR, brings respite from heat
Read @ANI Story | https://t.co/Vn42pNe53O#DelhiRain #Rain #IMD pic.twitter.com/UlSpqdC9En
— ANI Digital (@ani_digital) June 25, 2023
मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। इसके अलावा बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के शेष हिस्सों चंडीगढ़ और दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, हरियाणा के कुछ और हिस्सों और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
#UPDATE | Mumbai city received 104 mm of rain and eastern suburbs and western suburbs received 123 mm and 139 mm of rain respectively in the last 24 hours: IMD Mumbai
Moderate to heavy rain in the city and suburbs, possibility of very heavy rainfall at isolated places today, as… https://t.co/1EmPBmLs3D
— ANI (@ANI) June 25, 2023

