Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आखिर कैसे रूके दुर्घटना बार बार तोड़े जा रहे हाइट गेज

  • भारी वाहनों के संचालन से अब तक सैकड़ो की मौत

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा: चौधरी चरण सिंह कावड गंग नहर पटरी मार्ग के चौड़ीकरण के बाद गंग नहर मार्ग पर भारी वाहनों का आगमन बढ़ गया था जिसके चलते भारी वाहनों से गंग नहर पटरी पर दुर्घटनाएं भी अधिक हो गई थी दुर्घटनाओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा नहर पुल के बराबर में हाइट गेज लगाए गए थे जिससे हैवी वाहन गंग नहर पटरी से न होकर मेन रास्ते से जाएं लेकिन इन हाइट गेज को करीब एक वर्ष पूर्व हैवी वाहन द्वारा तोड़ दिया गया|

WhatsApp Image 2022 02 14 at 6.09.49 PM

जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है लगभग एक वर्ष पूर्व जनवाणी द्वारा इस खबर को प्रमुखता से छापने के बाद हरकत में आए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हाईट गेज लगा दिए गये थे लेकिन कुछ दिन बाद ही रात के अंधेरे में हाईट गेज तोड़ दिए गये अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर यह हाइट गेज तोड़े जाते हैं

भोपा नहर पुल के बराबर में नहर पटरी का चौड़ीकरण होने के बाद उसका नाम चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग रखा गया था यह मार्ग हरिद्वार से सीधा मोदीनगर जाकर निकलता है मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा हैवी वाहनो को रोकने के लिए हाइट गेज लगाये गये थे लेकिन हैवी वाहनों द्वारा उस हाइट गेज को रात्रि में तोड़ दिया गया था जिसके बाद नहर पटरी से भारी मात्रा में हैवी वाहनो का आगमन शुरू हो गए था|

तथा नहर पटरी पर दुर्घटनाएं बढ़ गई थी जिसके चलते भोपा ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने कार्यवाही करते हुए चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर जोली व पुरकाजी की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर हाइट गेज लगा दिए थे हाइट गेज लगे हुए स्थान पर चौबीस घण्टे भोपा पुलिस की तैनाती रहती हैं इसके बावजूद भी रात के अंघेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनो की टक्कर मारकर गंग नहर पर लगे हाइट गेज को तोड़ दिया जाता है जंहा एक और हाइट गेज टूटने से यहां से गुजरने वाले वाहन सरकार का टैक्स चोरी कर निकल जाते है जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है वही दूसरी ओर दुर्घटना को अंजाम दे रहे है

भारी वाहनों के कारण दर्जनों की हो चुकी है मौत

हाइट गेज टूटने के बाद ओवरलोड वाहन गंग नहर पटरी पर सरपट दौड़ रहे हैं जिससे गंग नहर पटरी पर दुर्घटनाओं की बाढ़ आई हुई है ताजा मामले में बीते रविवार को सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण थानाक्षेत्र के गांव बेलडा निवासी दो सगे भाई अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गए इससे पूर्व भी इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के कारण दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी है

ओवरलोड वाहनों के कारण लगता है भीषण जाम

भोपा के मुख्य बाजार से हर समय खोई से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली व गन्ने से भरे ट्रक आदि ओवरलोड वाहन गुजरते हैं जो गंग नहर पुल पर जाकर भीषण जाम का व दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं इन वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहगीर व ग्रामीण काफी परेशान हैं क्षेत्रवासियों ने भारी वाहनों के आने जाने का समय तय करने की मांग की है

वर्जन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने बताया कि हाइटगेज व गंगनहर पुल पर जाम के संबंध में क्षेत्रवासियों की शिकायतें प्राप्त हुई है पुलिस प्रशासन व पीडब्ल्यूडी को समस्याओं से अवगत करा दिया गया है जल्द ही मामले में कार्यवाही की जाएगी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img