नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। राधे मां आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली राधे मां को दुनियाभर में करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को ही यह पता होगा कि राधे मां का एक बेटा भी है। वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘आई एम बन्नी’ में काम भी कर चुका है।
राधे मां के बेटे का नाम हरजिंदर सिंह है। जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ हरजिंदर सिंह की अगली वेब सीरीज आ रही है। इसमें वे अहम भूमिका में देखे जाएंगे। जब से लोगों को इस बारे में पता चला है, तब से वे हरजिंदर को वेब सीरीज में देखने को बेताब हैं।

वैसे तो राधे मां को लोगों संत घोषित किया गया है। लेकिन, क्या आप उनके परिवार के बारे में जानते हैं? राधे मां का बेटा एक एक्टर है और जल्द ही ओटीटी की दुनिया में भी डेब्यू करने वाला है। आइए जानते हैं पूरी स्टोरी…

राधे मां के बेटे हरजिंदर सिंह ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि वे बचपन से ही क्रिकेटर या फिर एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने बताया कि मेरे दो ही शौक रहे हैं, मुझे क्रिकेटर बनना था और दूसरा एक्टर। जितना मैं जानता हूं क्रिकेटर की एक उम्र होती है। एक वक्त था जब एक्टिंग की भी उम्र थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।


