Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण को लेकर हाई अलर्ट

  • एडीजी, आईजी और एसएसपी समेत भारी भरकम फोर्स रही शहर की सड़कों पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वाराणसी के ज्ञानवापी तथा शृंगार गौरी के विवाद पर वाराणसी की जिला अदालत में केस को लेकर सुनवाई के बीच में आज ही इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी सुनवाई थी। इसको लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया था। दोपहर के वक्त मेरठ में अपर पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी थानेदार सड़कों पर पैदल घूमते दिखे। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने खासी नजर रखी।

कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ हापुड़ अड्डे से बच्चा पार्क होते हुए बेमगपुल तक पैदल मार्च किया और समस्त अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

09 12

एडीजी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और संवेदनशील इलाकों पर खासी नजर रखी जाए। हापुड़ अड्डे पर सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया ने भूमिया का पुल, लिसाड़ीगेट और कोतवाली इलाके में घूमकर पुलिस को अलर्ट किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img