Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

नये पुलिस चौकी के लिए हाइवे के किनारे एसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के गांव भूतपुरी व कासमपुर गढ़ी में पुलिस चौकी के लिए जमीन का निरीक्षण कर बैरिकेटिंग करने के आदेश दिए। वहीं डीएम को रिपोर्ट भेज शीघ्र ही चौकी का निर्माण किया जायेगा। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने चौकी का निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में हुए चोरियों का खुलासा ना होने पर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कोतवाल नरेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।

28 2

रविवार को कोतवाली क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान गांव भूतपुरी व कासमपुर गढ़ी में शीघ्र ही चौकी बनाने के बात कहते हुए पुलिस चैक पोस्ट का पुलिस व जनसहयोग की मदद से शीघ्र ही निर्माण कराया जायेगा साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

29 2

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए कि जो भी महिला फरियादी थाने में शिकायत दर्ज कराती हैं उनके मोबाइल नंबर लिखे जाए ताकि समस्या का निस्तारण होने पर उनसे फोन द्वारा संपर्क कर जाना जा सके।

वहीं क्षेत्र में हुए चोरियों का खुलासा ना होने पर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कोतवाल नरेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाल नरेश कुमार के अलावा कस्बा इंचार्ज किरनपाल सिंह, मैन कुमार तथा एसआई संजीव तोमर कांस्टेबल राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img