Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

राजस्थान के विमान हादसे में हिमाचल का पायलट शहीद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पायलट की मौत हो गई। मंडी जिले के संधोल का पायलट इस विमान को उड़ा रहा था। पायलट की पहचान मोहित पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है। पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं।

इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार संभवत: चंडीगढ़ में ही होगा। ऐसी सूचना है। मोहित 15 दिन पहले ही अपने गांव आया था। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धू-धू कर जलने लगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img