Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश: सर्दी-जुकाम मरीजों के भी होंगे कोरोना टेस्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश सरकार के मुताबिक अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों के भी अब कोरोना टेस्ट होंगे। पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़ से संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है। इसीलिए, सरकार ने सर्दी-जुकाम वालों के भी कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है। वहीं, छह जिले बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, मंडी और कुल्लू कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिला चंबा और कांगड़ा भी कोरोना मुक्ति की ओर हैं।

इन दोनों जिलों में एक-एक मरीज हैं। प्रदेश में अभी कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी उपचाराधीन मरीजों की हालत ठीक है। रविवार को प्रदेश भर में 379 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। तीन लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। अस्पतालों में बिना मास्क एंट्री नहीं दी जा रही है। अस्पताल परिसरों में तीमारदारों को एकत्र न होने की हिदायत भी दी गई है।

वार्डों में भी मरीज के साथ एक ही तीमारदार को रहने दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से कोरोना का अपडेट ले रही है। नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि हिमाचल के छह जिलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वार्डों में बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है।

किस जिले में कितने मरीज

चंबा, कांगड़ा में एक-एक, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में तीन-तीन और सोलन में चार मरीज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img