Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश की धरती हिली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार देर रात करीब 12.01 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही।

वहीं, राजस्थान के जालोर में शुक्रवार देर रात करीब 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई।

इससे पहले 16 नवंबर (मंगलवार) को गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने भूकंप की पुष्टि की थी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर आया था।

आईएसआर ने जानकारी में कहा कि भूकंप का केंद्र बनासकांठा जिले के मुख्यालय पालनपुर से उत्तर पूर्व में 136 किलोमीटर की दूरी पर था।

बनासकांठा जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे गुजरात में संपत्ति क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img