- कैबिनेट में पुराने चेहरों को दिया गया दोबारा मौका
नई दिल्ली: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की कैबिनेट में कुछ पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है। इसमें एक नाम बेहद दिलचस्प है। ये नाम है हिना रब्बानी खार का। हिना, यूसुफ रजा गिलानी की सरकार में मंत्री पद संभाल चुकी हैं। वो फरवरी 2011 से मार्च 2013 तक देश की विदेश मंत्री रह चुकी हैं।
उस वक्त भी उन्होंने मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं। हिना पीपीपी की नेता हैं, जिसके पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक सांसद हैं। मौजूदा हुकूमत में सभी पार्टियों के नुमांइदों को सरकार में शामिल होने का मौका दिया गया है।

