Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

हिन्दू जागरण मंच ने बलात्कारियों का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नांगल सोती: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ बलात्कारियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के विरुद्ध भी नारेबाजी करके अपने गुस्से का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को नांगल सोती के मुख्य बाजार में राजा भरत सिंह इंटर कालेज के सामने हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ बलात्कार का पुतला जलाकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिलामंत्री गौरव चिकारा ने कहा है कि आज देश के हर प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कुछ प्रदेशों में लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश राज्य में बलात्कार की कई जघन्य घटनाये हुई है।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। हालांकि कुछ लोग इस दौरान अपने गुस्से पर काबू नही रख पाये जिसके बाद कुछ लोगों ने योगी सरकार के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की।जिसके हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन नांगल थाना प्रभारी को सौंपा।

इस दौरान अभिषेक ठाकुर, सुमित कुमार, जोगेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, रवि कुमार, चरणदास, प्रदीप कुमार, शुभम कुमार, राजकुमार, सोनू सिंह, परम पारश, नृपेंद्र देशवाल ,सुनील कुमार, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img