Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गौशाला की जांच को सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन

  • जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दयोदय तीर्थ आचार्य श्री विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र में दूषित खाने व भूख-प्यास से तड़प कर मरने वाली गायों को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हिन्दू जागरण मंच के काफी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एकत्रित हुए।

जिलाध्यक्ष अंकित बडौली के नेतृत्व में कार्यकताओं ने जुलूस निकालकर गौशाला में मरने वाले गौवंश जांच की मांग की। कार्यकताओं का कहना था कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर शहर के नजदीक दयोदय तीर्थ आचार्य श्री विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र के नाम से एक गोशाला संचालित की जा रही है।

इस गौशाला में भूख व प्यास से छह गायों व गौवंश ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अन्य कई गौवंश बीमार है। इस कारण दयोदय तीर्थ गायों का शमशान बनती जा रही है। आखिर इन चार से पांच गायों की मौत कैसे हुई व बीमारी से गाय आखिर क्यों तड़प रही हैं?

यहां तक कि मरने के बाद गायों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया जाता? इन सब सवालों के घेरे में आज देवदत्त गौशाला गिरी हुई है। यहां तक कि गोशाला में मरने वाली गायों का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाता बल्कि जिंदा गायों के पास ही गड्ढा खोदकर गोवंश को दबा दिया जाता है।

इसके कारण बीमारी फैलती है व जिंदा गाय बीमार होकर मर जाती हैं। मिट्टी के ढेर में गायों के कंकाल, हड्डी ऊपर से ही नजर आती हैं। यह एक अमानवीय घटना है इस घटना से समस्त हिंदू जागरण मंच में रोष व्याप्त है।
कार्यकर्ताओं ने इस गौशाला की त्वरिम सघन जांच कराई जाए व दूषित खाना गौशाला में देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img