Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

महानगर में रविवार को भी उतारे गए होर्डिंग्स और बैनर

  • नगर निगम की चार टीमें देर उतारती रहीं बैनर होर्डिंग

    वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम सक्रिय हो गया है। दूसरे रोज यानि कि रविवार को भी निगम की टीमों ने राजनीतिक दलों व राजनेताओं के पोस्टर-होर्डिंग व बैनर उतार दिए।

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम की टीमों ने शनिवार को अभियान चलाया था और होर्डिंग वगैरह उतार दिए थे।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम की चार टीमों का गठन कर शहर में चौराहों व मार्गों पर लगे होर्डिंग व पोस्टर उतारने का काम शाम से ही शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक चलता रहा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी इस अभियान के नोडल अधिकारी बनाये गए हैं।

नोडल अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद महानगर क्षेत्र से वह सब प्रचार सामग्री हटायी जा रही है जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता है। उन्होंने बताया कि निगम की चार टीमें कर अधीक्षक विनय शर्मा, अवर अभियंता रजनीश मित्तल, दानिश हैदर नकवी व राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में देहरादून रोड, दिल्ली रोड, बेहट रोड आदि पर लगे राजनीतिक दलों और राजनेताओं के पोस्टर,बैनर व बोर्ड उतारने का काम कर रही है।

उधर आदर्श आचार संहिता लगते ही अनेक एडवाइजरों में खलबली मच गयी। उन्होंने आनन फानन में अपने होर्डिंग उतारने शुरू कर दिये। रविवार को भी निगम की टीमों ने होर्डिंग्स वगैरह उतार दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img