Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पन्ना प्रमुखों के जरिये भाजपा का घर-घर पहुंचने का इरादा

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म और तकनीक का भी लेंगे सहारा

    वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर: सत्ताविरोधी लहरों का भाजपा सामना भले कर रही हो किंतु चुनाव में इसके कारकुन किसी तरह की कच्ची गोली नहीं खेलना चाहते। चूंकि कोरोना के चलते अब रैलियों-सभाओं पर रोक है तो भाजपा ने घर-घर तक दस्तक देने का प्लान तैयार किया है। इसी के जरिये अपने मतदाताओं को साधने की तैयारी की गई है। खासकर भाजपा का फोकस पन्ना प्रमुखों पर है। इन्हें अहम जिम्मेवारियों दी गई है।

बता दें कि इस बार चुनाव तब हो रहा है, जब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में हालात एकदम से उलट हैं। इसीलिए चुनाव आयोग ने तमाम तरह की बंदिशें लगा दी हैं। मसलन, अब सभाएं और रैलियां नहीं होने पाएंगी।

केवल पांच लोग ही चुनाव प्रचार को निकल सकेंगे। ऐसे में भाजपा ने मतदाताओं पर पकड़ के लिए ठोस रणनीति पर काम करना तेज कर दिया है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा अपनी तकनीक टीम के जरिये वोटरों से संपर्क साधेगी। सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी।

अगर पिछले चुनावों को देखा जाए तो उनमें भी भारतीय जनता पार्टी की जीत में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उसी तर्ज पर इस बार भी तैयारी तेज कर दी गई है। दरअसल, पार्टी पहले ही अपने पन्ना प्रमुखों की फौज खड़ी कर चुकी है और अब 10 जनवरी से प्रत्येक शक्ति केंद्र पर भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन करने जा रही है। इसमें पन्ना प्रमुखों को उनके दायित्व और कार्य समझाए जाएंगे।

ज्ञात हो कि वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर दोनों तरफ मिलाकर कुल 60 मत होते हैं और इन 60 मतों पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख का दायित्व है कि वह अपने इन 60 मतदाताओ के साथ निरन्तर संपर्क में रहे, उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समय-समय पर जानकारी देता रहे और अंत में मतदान के दिन यह सुनिश्चित करे कि वह सभी लोग अपना-अपना मतदान अवश्य करें।

मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि एक शक्ति केंद्र पर 6 से 8 बूथ होते हैं। इनके लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में तैनात किया गया है जो कि उस शक्ति केंद्र पर होने वाले सभी कार्यक्रमो व आयोजनों के लिए समन्वय स्थापित करेंगे। फिलहाल , भाजपा इस नई रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

भाजपा के पन्ना प्रमुख एक बार फिर से निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसी को देखते हुए पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजिति किये जा रहे हैं। सहारनपुर में पन्ना प्रमुखों को अपना दायित्व ठीक से निर्वहन करने को कह दिया गया है। सभी सक्रिय भूमिका में हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री, डॉक्टर चंद्रमोहन

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img