- भक्तों ने भजन गाकर वातावरण को किया रंगीन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: साई मंदिर शंभा बाजार में मथुरा और ब्रज की होली की तरह भक्तों ने फूलों से होली खेली। भक्तों ने भजन गाकर वातावरण को रंगीन कर दिया।
साईं मंदिर शंभा बाजार में शुक्रवार को मथुरा और ब्रज की होली की तरह एक अनोखी होली का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा पंडित पूरन चंद शास्त्री के साथ भजन गाकर होली की आरती की। सभी भक्तों ने मथुरा और ब्रज की होली की तरह भक्तों ने फूलों से होली खेली।
साथ ही भक्तों ने भजन गाकर हरे गुलाबी फूलों सतरंगी गाकर वातावरण को रंगीन कर दिया। इस दौरान एडवोकेट अजय अग्रवाल, पंडित राजेंद्र गौतम रस्तोगी, कुसुम लता अग्रवाल, बाबर, उषा, संगीता आदि ने एक दूसरे का गुलाल लगाकर होली का पर्व का आंनद लिया।

