Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

होमगार्ड से गाली-गलौच: मुंशी के खिलाफ सीएम पोर्टल पर की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: तत्कालीन कोतवाली प्रभारी द्वारा एंटी रोमियो प्रभारी की महिला दरोगा से अभद्र व्यवहार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब कोतवाली पर तैनात एक होमगार्ड ने मुंशी पर गाली गलौच कर नेम प्लेट उतारने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

क्षेत्र के गांव भूरा निवासी ताहिर कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। होमगार्ड ने दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि गत एक नवंबर से कैराना कोतवाली की तीतरवाड़ा चौकी पर रात में उसकी ड्यूटी लगाई गई हैं। वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था।

होमगार्ड ने बताया कि 15 नवंबर को थाने के हेड मुहर्रिर ने उससे फोन पर कहा कि तुम अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं हो तथा वह उसकी रिपोर्ट लिख कर उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। जिसके बाद उसने हेड मुहर्रिर से कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। तुम मेरी रिपोर्ट मत लिखो। होमगार्ड ने बताया कि अगले दिन उसको एक सिपाही के साथ मुल्जिम को जेल में दाखिल करने के लिए भेजा गया।

मुल्जिम को जेल में छोड़ने के बाद जैसे ही वह थाने में वापस आया तो हेड मोहर्रम द्वारा रजिस्टर में उसकी गैर हाजिरी दर्ज की गई थी। तब उसने थाने के मुंशी अरुण से कहा तो मुंशी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए नेम प्लेट उतार कर आने को कहा। होमगार्ड ने बताया कि उसने हेड मुहर्रिर व मुंशी की शिकायत कोतवाली प्रभारी रूपकिशोर शर्मा को की।

होमगार्ड का आरोप हैं कि कोतवाली प्रभारी द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। होमगार्ड ने मुंशी के खिलाफ कार्यवाही कराने की गुहार लगाई है।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी रूपकिशोर शर्मा ने बताया कि उनके सामने यह मामला पहले भी आया था। होमगार्ड द्वारा अपनी नेम प्लेट पर अपना नाम सूक्ष्म शब्दों में लिखवाया है। होमगार्ड को नेम प्लेट पर पूरा नाम लिखवाने को कहा गया है। होमगार्ड द्वारा मुंशी पर गाली देने के आरोप की जांच कराई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img