Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Dhamtari Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत, एक गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नेशनल हाइवे 30 पर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी जवान कार से जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। सुबह खपरी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने कार में फंसे जवानों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना में जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और हीरा लाल नागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अभियान राय नामक जवान गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img