Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

लाभार्थियों को दिए गए आवास प्रमाण-पत्र

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर नगर पालिका में ईओ कौशल कुमार व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने लाभार्थियों को निर्मित होने वाले प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। बुधवार को नगर पालिका प्रांगण में ईओ कौशल कुमार, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी सहित सभासदों ने ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र दिया।

ईओ कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास की चाबियां एवं प्रमाण पत्र चयनित लाभार्थियों को दिया गया है सरकार बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर रूप से सार्थक प्रयास कर रही है कोई भी व्यक्ति को रोटी-कपड़ा और मकान जैसी मूल सुविधाओं से वंचित न रहने पाए।

उन्होंने लाभार्थियों से सीधे संवाद के दौरान सभी लाभार्थियों को अपने घर की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ईओ कौशल कुमार के अलावा चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, सभासद खलील अहमद उर्फ पप्पू पठान, शेख अब्दुल्ला, यासीर एडवोकेट, शानू कुरैशी, शेख इमरोज़, आकाश अग्रवाल, अनिल विश्नोई, चांद अहमद, रफीक अहमद उर्फ गुड्डू, सनी गुप्ता, समीम अहमद, कासिम अंसारी, संजीव अग्रवाल, बृजमोहन, विरेन्द्र गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, फराहीम अहमद, शाबिर अहमद तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन के चयनित लाभार्थी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img