Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

ऋतिक रोशन का जन्मदिन आज, गर्लफ्रेंड सबा ने पोस्ट शेयर कर किया विश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों और उनके फैंस ने सुपरस्टार जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के इकलौते स्टार हैं, जिन्हें ग्रीक गॉड का दर्जा दिया गया है। एक्टर का गुड लुक और उनका चार्म हर किसी को इंप्रेस करता है। हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान देने वाले ऋतिक हाल ही में अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आये थे।

08 8

ऋतिक रोशन उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक है जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। ऋतिक परफेक्ट फैमली मैन हैं। वह अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा टाइम देते हैं। एक्टर अपने पिता और मशहूर फिल्म मेकर राकेश रोशन के साथ कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

12 14

ऋतिक रोशन की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। ऋतिक रोशन का नाम इन दिनों सिंगर सबा आजाद से जोड़ा जा रहा हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद को कई जगह साथ में स्पॉट भी किया गया है। अभी कुछ दिनों पहले इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें सबा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के परिवार के साथ दिखाई दी थी। गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर ऋतिक को बर्थडे विश किया है।

11 13

वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करने की तैयारी में हैं। सबा को लेकर ऋतिक रोशन का परिवार भी काफी खुश है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सबा अभिनेता के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के करीबी ने उनकी शादी की बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऋतिक और सबा दोनों ही अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई जल्दी नहीं है। इस साल के आखिर तक चीजें बेहतर हो जाएंगी और दोनों शादी के बारे में प्लानिंग करेंगे।

13 13

अभी दोनों ही अपने काम को लेकर व्यस्त हैं और ऐसे में वह शादी के समय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही शादी के बाद वेकेशन पर जाएंगे। शादी बिल्कुल भी भव्य नहीं होगी और सुजैन खान सहित केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन पिछली बार सैफ अली खान के साथ ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई दिए थे। वहीं अब वह सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। बता दें कि ‘फाइटर’ में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। वहीं एक्टर जॉन अब्राहम भी फिल्म में अहम भूमिका में देखे जाएंगे। इसके अलावा वह अपने पिता राकेश रोशन के साथ फिल्म कृष 4 भी कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img