जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन इस कमी के बावजूद कीमती पीली धातु का दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपकों इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है।
इस गिरावट के साथ सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

