Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Gold Price: सोने की कीमतों में जबर्दस्त उछाल, निवेशकों में खुशी की लहर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोने की कीमतों में मंगलवार को जबर्दस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 458 रुपये चढ़कर पहली बार 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के कारण आई है।

इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 458 रुपये या 0.41% बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, अक्तूबर डिलीवरी वाले सबसे ज्यादा कारोबार किए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 482 रुपये या 0.44% उछलकर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

सोने की कीमत में तेजी

वहीं विदेशी बाजारों में भी सोना नए शिखर पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजार कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 3,694.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

सोने का दाम क्यों बढ़ा?

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, पिछले हफ्ते अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़े जारी हुए। इससे यह संभावना बढ़ गई कि फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) इस साल ब्याज दरों में तीन बार कटौती कर सकता है। अगली फेडरल रिजर्व पॉलिसी बैठक में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की दर कटौती की उम्मीद की जा रही है। ब्याज दरों में कमी से सोने की मांग बढ़ती है क्योंकि सोना निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक विकल्प बन जाता है।

डॉलर की कमजोरी का असर

कमजोर अमेरिकी डॉलर का सीधा फायदा सोने को मिला। जब डॉलर कमजोर होता है, तो अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना सस्ता हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी मांग बढ़ती है और कीमतें ऊपर जाती हैं।

निवेशकों में सोने को लेकर उत्साह बढ़ा

तेजी से बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों में सोने को लेकर उत्साह बढ़ा है। कई निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, खासकर आर्थिक अनिश्चितता के दौर में। निवेशकों के लिए यह सलाह है कि आने वाले दिनों में सोने में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।

कहां क्या पड़ेगा असर?

घरेलू बाजार में सोने के आभूषणों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं आगामी त्योहारी और शादी के सीजन में ग्राहकों को महंगे सोने का सामना करना पड़ सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img