- विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर पूरी न होने पर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित किया। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
थाना कोतवाली देहात ग्राम हिन्दूपुरा निवासी रूखसार पुत्री नसीम अहमद का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ ग्राम मझेडा शकरू थाना नगीना निवासी गुलजार (उम्र24) पुत्र युसुफ के साथ हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज उपहार स्वरूप दिया था, जिससे उसके ससुराल वाले नाखुश दिखाई दिए।
अभियुक्त द्वारा विवाहिता से दहेज में एक लाख रूपये आए व कार की मांग करना व मांग पूरी न होने पर शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करना, जान से मारने की धमकी देते हुए पति गुलजार ने 16 दिसंबर 2021 को पीड़िता को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया। जिसके सम्बंध में पीड़िता ने 10 जनवरी 2021 को पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया।
जिसके आधार पर पुलिस ने दहेज अधिनियम व मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 मुकदमा पंजीतकृत कर किया। मझेड़ा चौकी प्रभारी अजय कुमार ने कार्यवाही करते हुए अपने साथी सुरजीत सिंह के साथ ग्राम मझेडा शकरू से बाहर धामपुर रोड पर खड़े गुलजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

