Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पति ने की गला रेतकर पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से हुआ फरार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: गांव मंसूरा में पति ने अपनी पत्नी की गला रेत निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्या से मायके वालों में कोहराम मच गया।

घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा की है जहां आरोपी पति इस्राइल ने अपनी पत्नी नरगिस (22) की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ कैराना अमरदीप मौर्य और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।मृतका नरगिस की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव में ही पति इसराइल पुत्र मेहंदा के साथ हुई थी।

पति-पत्नी में विवाद रहता था। कल ही आरोपी पति पत्नी नरगिस को उसके मायके से लाया था। आज सुबह दिन निकलते ही हत्या कर फरार हो गया। मृतका नरगिस की सात माह की दूधमुंही बच्ची नबिया है। नरगिस की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img