जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अभी-अभी मैं तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता हूं। अत्यंत आभारी हूँ, अवाक हूँ! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं। जां ही, यह लफ्ज हैं, संगीतकार रिकी केज के। जिसने हाल ही में ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
Just won my 3rd Grammy Award. Extremely grateful, am speechless! I dedicate this Award to India.@copelandmusic
Herbert Waltl Eric Schilling Vanil Veigas Lonnie Park pic.twitter.com/GG7sZ4yfQa— Ricky Kej (@rickykej) February 6, 2023
दरअसल, रिकी केज का यह तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। इस साल उन्होनें अपनी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है।
संगीत की दुनिया में रिकी केज एक बड़ा नाम है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर सहित कई पॉपुलर जगहों पर परफॉर्म किया है। कहा जाता है कि वह 30 अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

