Home संवाद सिनेवाणी मुझे खतरों का सामना करने में खुशी महसूस होती है: कंगना

मुझे खतरों का सामना करने में खुशी महसूस होती है: कंगना

0
मुझे खतरों का सामना करने में खुशी महसूस होती है: कंगना

CINEWANI


एस शिरढोनकर |

‘गैंगस्टर’ (2006) के साथ अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने वाली कंगना ने ‘फैशन’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘तनु वेडस मनु’, ‘क्रिश 3’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेडस मनु रिटर्नस’, ‘मणिकर्णिका द क्वीन आॅफ झांसी’, ‘पंगा’ और ‘थलाइवी’ जैसी फिल्मों के जरिये खुद को बॉलीवुड की बेहद टेलेंटेड एक्ट्रेस साबित किया है। हिेंदी फिल्मों के अलावा कंगना तमिल फिल्म ‘धाम धूम’ और तेलुगु फिल्म ‘एक निरंजन’ भी कर चुकी हैं। ‘क्वीन’ में एक डॉयलाग राइटर और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी’को आंशिक रूप से डायरेक्ट कर वह एक्टिंग से इतर अपनी योग्यता का परिचय भी दे चुकी हैं। ‘टीकू वेडस शेरू’ के जरिये कंगना प्रोडक्शन में कदम रखते हुए नई शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म पूरी हो चुकी है। कंगना बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कभी अपनी किसी फिल्म की सफलता के लिए किसी हीरो की जरूरत नहीं पड़़ी। अब तक कंगना की काफी फिल्में बिना किसी हीरो के सुपरहिट हो चुकी हैं। अपनी अपकमिंग फिल्मों में भी वह अकेले ही लीड रोल करते नजर आएंगी। प्रस्तुत हैं कंगना के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

  • ‘धाकड़’ में एजेंट अग्नि का किरदार निभाने का अनुभव किस तरह का रहा?

-फिल्म में मेरा यह किरदार ऐसा था, जो बाल तस्करी और महिलाओं के शोषण के दोहरे खतरे का सामना करता है। अपने व्यक्तिगत जीवन में, मैं काफी कुछ उसी किरदार की तरह हूं। मुझे खतरों का सामना करने में काफी खुशी महसूस होती है।

  • ‘धाकड़’ के स्टंट अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा डिजाइन किए गए थे, जो बेहद मुश्किल थे। उन्हें करते हुए किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा?

-मैंने ‘मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी’ के लिए तलवारबाजी और एक्शन की जो ट्रेनिंग ली थी, उसका बेनिफिट मुझे ‘धाकड़’ में मिला। उसी की वजह से मैं अपने एक्शन सीक्वेंस को डिफरेंट टच देने में कामयाब रही।
अपनी अपकमिंग फिल्स के बारे में बताइए?

-मैं अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ की पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग खत्म कर चुकी हूं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में हैं। साई कबीर जिनके साथ मैं ‘रिवाल्वर रानी’ कर चुकी हूं, उन्हो्रंने इसे डायरेक्ट किया है।

  • यह बात हुई, आपके प्रोडक्शन हाउस की लेकिन उन फिल्मों के बारे में बताइये जिनमें आप एक्टिंग कर रही हैं?

-‘तेजस’ में एयरफोर्स पायलट तेजस गिल का किरदार निभा रही हूं। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह इस साल 5 अक्टूबर को आएगी। यह न सिर्फ मेरे कैरियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी टनिंग प्वॉइंट होगी। यह पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसे काफी बड़े पैमाने पर बनया जा रहा है। इसमें अर्जुन रामपाल खतरनाक विलेन, रूद्रवीर के किरदार में हैं।

  • आपने अल्टी बालाजी और मेक्स प्लेयर के ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 1’ के होस्ट के रूप में अपना ओटीटी डेब्यू किया। क्या आगे भी ओटीटी के लिए काम करती रहेंगी?

-मैं इस तरह के अनूठे और शानदार कॉन्सेप्ट वाले ओटीटी शो को लेकर बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं। यदि इस तरह के आॅफर मिलते रहे, तो निश्चित ही उनके लिए काम करती रहूंगी। हो सकता है कि आगे चलकर अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत खुद भी ‘ओटीटी’ के लिए कुछ बनाऊं।


janwani address 9