फिल्म में दो सितारे एक साथ आए और दोनों के अफेयर की खबरें ना उड़ें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड के गलियारों में नया गॉसिप है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना है जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। इसके साथ ही कई खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच नजदीकियां बढ़ गर्इं।
अब इन खबरों को लेकर पूजा हेगड़े ने ऐसी बात कह दी कि उनका बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में पूजा हेगड़े ने सलमान और अपने अफेयर की लेकर शॉकिंग बात कह दी। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने सलमान खान का नाम जोड़े जाने को लेकर रिएक्ट किया है। पूजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘वो सिंगल हैं और उनक प्रायोरिटी अभी सिर्फ करियर है।
मैं इस पर क्या ही कहूं। अपने बारे में कई सारी बातें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं। मुझे अकेले ही रहना पसंद है।’ इसके साथ ही पूजा हेगड़े ने आगे कहा कि मैं इस वक्त बस एक शहर से दूसरे शहर तक जाने की कोशिश कर रही हूं। मेरा फोकस अभी यही है। इन अफवाहों पर ध्यान देने का भी वक्त नहीं है। क्योंकि मैं कुछ नहीं कर सकती हूं इस पर।