जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दुनिया में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने बुधवार को पुरुषों की टी-20 रैकिंग जारी की। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतकों का भारतीय कप्तान को फायदा मिला है। विराट कोहली अब दोबारा पांचवें स्थान पर आ चुके हैं। पिछली चार पारियों में 0, 0, 1, 0 का स्कोर करने वाले केएल राहुल तीसरे से चौथे पायदान पर फिसल गए। 894 अंकों के साथ इंग्लिश ओपन डेविड मलान की बादशाहत जारी है।
Back-to-back fifties in the ongoing #INDvENG series have helped Virat Kohli reclaim the No.5 spot in the @MRFWorldwide ICC T20I Player Rankings 👀
Full list: https://t.co/iM96Oe6eu6 pic.twitter.com/JkxEyZGTLr
— ICC (@ICC) March 17, 2021

