Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को वनडे विश्व कप में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला गया। पाक टीम ने भारतीय जमीन पर विश्व कप के किसी मैच में पहली बार जीत हासिल की है। बाबर आजम भारत में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए।

पाकिस्तान की टीम विश्व कप में इससे पहले भारतीय जमीन पर दो बार खेली थी। 2011 में मोहाली में सेमीफाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शानदार 85 रन बनाए थे। वहीं, उससे पहले 1996 में बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेंकटेश प्रसाद की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने उसे शिकस्त दी थी।

बता दें कि नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए अर्धशतक लगाने वाले साऊद शकील को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के अगले मुकाबले की बात करें तो इसी मैदान पर नीदरलैंड की टीम नौ अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ उसके अगले दिन यहीं खेलना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img