Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

विकास भवन में धूम्रपान किया तो देना पड़ेगा जुर्माना

  • बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला आदि का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर 200 रुपये से 500 रुपये जुर्माना वसूलाने के दिए आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कचहरी स्थित विकास भवन परिसर में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला आदि का इस्तेमाल करना अब महंगा साबित होगा। फिर चाहे वो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हो या एक आम आदमी सभी के लिए एक ही आदेश है, पकड़े जाने पर 200 रुपये से 500 रुपये तक जुर्माना।

इस बाबत सीडीओ ने लिखित रूप में एक बैनर भी बनवाकर लगवा दिया है, जिसके चलते अब उम्मीद की जा रही है, कि उक्त परिसर में धुम्रपान या किसी भी प्रकार के नशे पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

बता दें कि विकास भवन परिसर में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा आम आदमी द्वारा धुम्रपान किए जाने की शिकायत सीडीओ को लगातार मिल रही थी।

हालाकि इस बाबत पहले से ही सीडीओ ईशा दुहन ने सख्त दिशा-निर्देश दे रखे हैं, लेकिन निर्देशों की बेमानी करते हुए सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा शिकायत लेकर आने वाले लोगों द्वारा भी जमकर के धुम्रपान किया जा रहा था।

जिसका संज्ञान लेकर सीडीओ ने गुरुवार को सख्त जुर्माना वसूलने के सख्त आदेश जारी करते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img