Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

  • पंचायत चुनाव में बिक्री के लिए किया जा रहा था निर्माण
  • पांच तमंचे 315 बोर व आठ अधवने तमंचे बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों फैक्ट्री का खुलासा करते हुए को निजामतपुरा नहर पुल के पास खंडर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जबकि इसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से पांच तमंचे 315 बोर, आठ अधवने तमंचे, तीन नाल 315 बोर, चार नाल लोहा 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाए अभियान में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर निजामतपुरा नहर पुल के पास खंडर में घेराबंदी कर नसीम उर्फ लंबू पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला रहमुला थाना कोतवाली देहात को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया। जबकि इसका एक अन्य साथी एजाज उर्फ छोटू पुत्र इमाम निवासी ग्राम गंगोड़ा शेख थाना कोतवाली देहात जो थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, मौका पाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

अभियुक्त के पास से पांच तमंचे 315 बोर, आठ अधबने तमंचे, तीन नाल 315 बोर, चार नाल 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के चलते शस्त्रों की मांग काफी बढ़ गई है। इसलिए अपने साथी एजाज के साथ मिलकर शस्त्रों को तीन से पांच हजार रूपये प्रति तमंचा बेच देते है। बरामद शस्त्रों का निर्माण पंचायत चुनाव में बिक्री के लिए किया गया था।

अभियुक्त को शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में राजेश सिंह सोलंकी प्रभारी निरीक्षक, एसआई अमित कुमार, जर्रार हुसैन, धर्मेद्र पवार, हेड कांस्टेबल विवेक पाल, कांस्टेबल दिनेश राणा, सचिन कुमार, अरविंद कुमार, विकास थाना कोतवाली शहर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img