Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

नही बख्शे जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध निर्माण करने वाले

  • डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध दिए कार्यवाही के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पाण्डेय ने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राज मार्ग-74 के निर्माण में अवैध रूप से बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज किया जाये।

डीएम रमाकान्त पाण्डेय सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (हरिद्वार-नगीना) में निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना में शामिल है। इस कार्य को समयबद्वता के साथ पूरा किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा न होने पर शासन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और जन सामान्य को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना होगा।

27 12

उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले सरकारी पेड़ों का वन प्रभाग से समन्वय स्थापित कर कटान कराना सुनिश्चित कराए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शेरकोट ए गाटा सं0-248 भूमि के प्रति कर के भुगतान की जांच करना सुनिश्चित करें और अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करें।

इसी प्रकार उन्होंने शेरकोट बी0ए0 क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने वाली भूमि का प्रतिकर प्राप्त कर चुके लोगों द्वारा अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तत्काल अतिक्रमण हटाने और बाधा उत्पन्न कराने वाले लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि सहित उप जिलाधिकारी नजीबाबाद व धामपुर तथा तहसीलदार मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img