Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

कैंट में अवैध निर्माण, दीवार गिरने से मजदूर की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: छावनी के लालकुर्ती के बकरी मोहल्ला इलाके में कैंट बोर्ड की शह पर अवैध निर्माण कराना मजदूर के लिए जानलेवा साबित हुआ। सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों पर दीवार गिर पड़ी। चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मुश्ताक नाम के मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही कैंट बोर्ड में हड़कंप मच गया।

बकरी मोहल्ला निवासी दीपक गुप्ता अपने मकान का निर्माण कर रहे थे। कैंट में अवैध निर्माण होना नई बात नहीं है। खुद कैंट बोर्ड अवैध निर्माण कराता है। दीपक गुप्ता सोमवार को पिलर खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। मुश्ताक व तीन अन्य बिहारी मजदूर वहां काम कर रहे थे।

उसी दौरान अचानक भारी भरकम दीवार गिर गयी और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में मुश्ताक गंभीर घायल हो गया। वहां से उसे उठाकर अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। दरअसल कुछ दिन पहले भी रजबन में इसी तर्ज पर एक बड़ा हादसा हो गया था।

कैंट बोर्ड के जेई अवधेश यादव ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इस को लेकर नोटिस जारी किए जाएंगे। लोगों ने बताया कि जिस मकान में यह हादसा हुआ है दरअसल वहां व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है। फोम के गद्दों का गोदाम बनाया गया है। पड़ोसियों का कहना है कि और ज्यादा व्यावसायिक प्रयोग के लिए ही चोरी छिपे निर्माण किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img