Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मकान में चल रही अवैध शराब की भट्टी पकड़ी

  • आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी चलाते एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह ने अवैध शराब की भट्टी का भडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में अवैध शराब बनाई जा रही है।

सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में हिण्डन चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया, कांस्टेबल मनोज कसाना, सचिन कुमार, गौरव कुमार आदि ने उक्त मकान पर छापेमारी पुलिस ने शराब की भट्टी चलाते मौके से देशपाल पुत्र जनक सिंह निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब,शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img