Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

पेट्रोल के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लोगों के झुलसने की खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अवैध पेट्रोल के गोदाम में लगी भीषण आग क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। भारी मात्रा में पेट्रोल के ड्रम अंदर मौजूद हैं। तीन लोगों के झुलसने की सूचना के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची है। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी का मामला बताया जा
रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी में कलवा नाम के व्यक्ति के मकान में पेट्रोल का अवैध गोदाम बना हुआ है। मंगलवार को अचानक तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

22 1

आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियां समाचार लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंची हैं। वहीं आग लगने के कारण मकान मालिक कलवा और दो अन्य लोग झुलस गए हैं। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पर, आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img