Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

ससुराली हुए बेदर्द, घर में नो एंट्री

  • दो दिन से नौचंदी थाने में विवाहिता लगा रही गुहार
  • नहीं खोला गेट, पूरी रात ससुराल के बाहर पड़ी रही विवाहिता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गीता ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि जिसके साथ उसने सात फेरे लेकर सपने देखने शुरु किये थे वही उसके सपनों को तोड़कर उसको सड़कों पर लाकर खड़ा कर देगा। बेहद थकी हुई और बेबस गीता नौचंदी थाने की बैंच पर बीमार हालत में पड़ी रही, लेकिन महिला शक्ति का दम भरने वाले न तो एसओ नौचंदी और न ही महिला सिपाहियों ने रहम दिखाया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला शक्ति को बढ़ाने के लिये सख्त आदेश दिये हुए और हर थाने में महिला हेल्प डेस्क तक बना दी गई है लेकिन महिलाओं को अपने अधिकार के लिये अधिकारियों के यहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

मीडिया में खबरें आने के बाद महिलाओं के लिये एनजीओ चलानी वाली संस्थाएं भी खामोश दिखी। महिला गुहार लगाती रही कि एक बार ससुराल वालों को बुलाकर बात तो कर लो, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं हुई। दहेज को लेकर बहू को घर से निकाल देना सभ्य समाज के लिये कलंक की तरह है।

02 24

शास्त्री नगर सेक्टर सात के मकान नंबर-190 के बाहर विवाहिता रात भर पड़ी रही, लेकिन दहेजलोभी ससुरालियों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने गेट नहीं खोला। हालांकि इस मामले में नौचंदी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के बाद आरोपी पति गौरव को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली निवासी गीता पुत्री घनश्याम का पांच माह पहले गौरव पुत्र राजन गुप्ता से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। आरोप है कि गौरव व परिवार वाले दहेज के लिए उससे मारपीट करते थे। उसको घर से बाहर निकाल दिया था। सोमवार को गीता भाइयों के साथ ससुराल पहुंची, लेकिन पति व परिवार के दूसरे सदस्यों ने उसके लिए गेट नहीं खोला। वह रात भर ससुराल के गेट पर ही पड़ी रही।

हालांकि दो बार पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन गेट नहीं खुला। खुले आसमान के नीचे पड़े रहने की वजह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। तड़के नौचंदी पुलिस उसको लेकर थाना आ गयी, लेकिन थाने में भी बीमार गीता का उपचार कोई इंतजाम पुलिस ने नहीं कराया। उसके भाई अनुज व सूरज गुप्ता उसको संभालते रहे।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को जरूर हिरासत में लिया है। गीता के भाइयों का आरोप है कि बजाय दहेजलोभियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के करने के उल्टे पीड़ित के खिलाफ ही कार्रवाई के लिए धमकाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img