Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मेरठ: जानी के पांचली गांव में शोहदों ने विवाहिता का किया जीना मुहाल, पुलिस मौन

  • बेलगाम शोहदे: हमसे कर ले दोस्ती या खुद को गोली मार ले
  • विरोध करने पर परिजनों पर किया हमला, सुरक्षा की लगाई गुहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में शोहदे बेलगाम हो गए हैं। वह राह चलती युवतियों को निशाना बनाना उनका शगल बन गया है। लड़कियों से छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कस रहे हैं। शोहदों की इन हरकतों के कारण युवतियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उनके अंदर से खाकी का खौफ जाता रहा। इसकी वजह है कि पुलिस इन शोहदों पर लगाम कसने के बजाय उल्टा पीड़िता की ही थाने से धमका कर भगा रहे हैं। कार्रवाई न होने से शोहदों के हौसले बुलंद हैं। खाकी की इस प्रणाली से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।

हमसे कर ले दोस्ती या खुद को गोली मार ले की तर्ज पर जानी के पांचली में आवारा किस्म के युवकों ने एक विवाहिता का जीना मुहाल किया हुआ है। हालात इतने नाजुक है कि विवाहिता का गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उसका कहना है कि यदि पुलिस ने मदद नहीं की तो गांव से पलायन के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं।

गुरुवार को पांचली निवासी विवाहिता विकलांग पति के साथ एसएसपी से मदद की गुहार लगाने पुलिस कार्यालय पहुंची। वह एसपी क्राइम से मिली। विवाहिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह गांव में आयी है। जहां वह किराए पर रहती है वहीं पास में उसकी मौसी का मकान है।

आरोप है कि गांव के करीब आधा दर्जन युवक उससे आए दिन छेड़खानी करते हैं। युवती जब भी अपनी मौसी के घर जाती है तो उसको तंग करते हैं। एक बार विवाहिता के साथ उसकी मौसी की बेटी जा रही थी तो उससे भी छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने घर पर हमला बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार को लाठी-डंडे और सरियों से बुरी तरह पीटा गया।

हमले में परिवार की कई महिला सदस्य गंभीर रूप से जख्मी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत किए जाने के बाद भी जानी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दहशत के चलते उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। हमलावर खुले घूम रहे हैं।

आए दिन घर में घुसकर धमकी देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर बुरी नजर रखते हैं। उस पर समझौते का दवाब डाल रहे हैं। दबंगों से उसका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। एसपी क्राइम ने जानी पुलिस को कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

महिला से छेड़खानी लालकुर्ती में हंगामा

दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी महिला से छेड़खानी व टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली निवासी व्यापारी विनोद की लालकुर्ती पैंठ एरिया में लेडीज चप्पलों की दुकान हैं। गुरुवार को एक महिला उनकी दुकान के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए।

आरोप है कि उन्होंने छेड़खानी की नियत से महिला को टक्कर मार दी। व्यापारी के पुत्र ने जब उनकी हरकत को विरोध किया तो आरोपी वहां गाली गलौच करने लगे मारपीट को उतारू हो गए। इस बीच अन्य व्यापारी भी वहां आ गए। हंगामा होने लगा। किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी तो पुलिस पहुंच गयी।

पुलिस ने टक्कर मारने वालों को हिरासत में लेकर थाना लालकुर्ती पहुंचा दिया। करीब दर्जन भर व्यापारी भी लालकुर्ती थाना पहुंच गए। बाद में पता चला कि थाने से आरोपियों को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इसके विरोध में तमाम व्यापारी गुरुवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे।

उन्होंने पूरा वाक्या बताया। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने मामले की जांच एएसपी सदर सर्किल सूरज राय को सौंपी है। व्यापारी पुनीत शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इन युवकों ने शराब पीकर बाजार में छेड़खानी की थी। तब इन्हें समझा दिया था, लेकिन अब ये आए दिन इस प्रकार की घटनाएं करते हैं।

देवपुरी के लोगों में भारी आक्रोश

रेलवे रोड थाना के देवपुरी में रोहताश हलवाई की दुकान के समीप संप्रदाय विशेष के युवक द्वारा कपडेÞ की दुकान खोले जाने से आसपास रहने वालों में रोष है। इस मामले को लेकर गुरुवार की शाम को इलाके के लोगों ने एक मीटिंग भी बुलाई है। मीटिंग की सूचना पुलिस को भी दी है। लोग चाहते हैं कि यहां दुकान न खोली जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img