Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

धान के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

जनवाणी संवाददता |

ऊन: चौकी क्षेत्र के गांव पिंडोरा जहांगीरपुर में धान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद एएसपी ओपी सिंह व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ऊन चौकी क्षेत्र के गांव पिंडोरा जहांगीरपुर में धान के खेत के किनारे पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा अधिकारियों को सूचना दी। एएसपी ओपी सिंह व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है।

मृतक व्यक्ति का गला कटा हुआ है दाहिने हाथ पर ऋषिपाल लिखा हुआ है। इस संबंध में एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पिंडोरा में धान के खेत में डेड बॉडी मिली है जिसके गले पर चोट के निशान है पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है फॉरेंसिक टीम व अन्य टीम जांच पड़ताल में लगी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img