जनवाणी संवाददाता |
खतौली: रतनपुरी थाने के गांव सटेढ़ी में जिले की सामाजिक संस्था आधारशिला ग्रामोथान सेवा संस्थान की और से महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं का वरिष्ठ महिला चिकित्सकों द्वारा सभी को चिकित्सा परामर्श दिया गया। वही केंद्र की संचालिका सोनिया मोघा ने चिकित्सा शिविर में आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
खतौली तहसील के निकटवर्ती गांव सटेढ़ी में सोमवार को आधारशिला ग्रामोथान सेवा संस्थान द्वारा संचालित आधारशिला प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन रिटायर्ड सीओ धर्मसिंह व शर्मा मेडिकल सेंटर दयाल पुरम खतौली की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अतिया सना व डायनामिक सेंटर की संचालिका डॉ सफिया ने सुयक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान शिविर में 50 महिलाओ व युवतियों व उनके परिवारीजन की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
इस दौरान कार्यक्रम में केंद्र में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को संस्था की ओर से पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को वायरल और डेंगू बुखार से सावधानी बरतने के उपाय बताये, और डेंगू बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी, चिकित्सको ने लोगों को घर साफ सफाई और एक जगह गंदे पानी का एकत्र नही करने के लिये भी कहा इस अवसर पर शिविर में वीरेंद्र मोघा, परवेज अहमद,हसरत राणा,कुमारी गुलिस्ता, डॉ शान आदि का सहयोग रहा।

