Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

इस खास अदांज में किया करण ने पत्नी बिपाशा को बर्थडे विश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं। बिपाशा के जन्मदिन पर पति करण सिंह ग्रोवर ने एक्ट्रेस के लिए एक बेहद ही खास मैसेज लिखा है। करण ने बिपाशा और अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी का हर पल खुशियों से भरा हो, आपकी रोशनी हर गुजरते दिन के साथ चमकती रहे। आपके सभी सपने पूरे हों। यह साल का सबसे अच्छा दिन है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

केवल इतना ही नहीं करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए आगे लिखा, “मैं बता भी नहीं सकता है कि आपसे कितना प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी बर्थडे माई स्वीट बेबी लव। आप मेरी सब कुछ हो।” के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और बिपाशा बसु को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने भी करण के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

17 10

बिपाशा बसु ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हो और अब हमारी बेबी गर्ल देवी भी। मुझे इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद।” बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। कुछ महीनों तक डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली थी।

वहीं बिपाशा की जिंदगी में साल 2021 बड़ा तोहफा लेकर आया। इस साल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी को जन्म दिया। बिपाशा और करण की बेटी का जन्म 12 नवंबर को हुआ था। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। बाद में बिपाशा और करण ने अपनी बेटी के नाम का अनाउंसमेंट किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img