Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

30वें “गांधी पुस्तक मेला का शुभारंभ”

  • मंडल के चारबाग़ रेलवे स्टेशन परिसर,लखनऊ पर हुआ आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर पर आज 30 वें गांधी पुस्तक मेला का शुभारंभ किया गया I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी मधु चतुर्वेदी द्वारा की गयी। यह पुस्तक मेला दिनांक 30.01.23 से दिनांक 12.02.23 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें अनेक प्रसिद्द साहित्यकारों द्वारा लिखित एवं रचित पुस्तकों के प्रकाशन को साहित्य प्रेमियों एवं आमजनमानस को बिक्री कर अध्ययन हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

उच्चकोटि के साहित्यकारों की अनमोल कृतियों से सुसज्जित इस पुस्तक मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव जायसवाल‘संजय’, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं डॉ. सौरभ मालवीय ,वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम में राहुल , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट),उत्तर रेलवे ,लखनऊ, प्रतीक श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा आशीष सिंह, स्टेशन निदेशक,चारबाग़ रेलवे स्टेशन की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में समस्त अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया तदोपरांत अनेक वक्ताओं ने इस पुस्तक मेले के सम्बन्ध में अपने विचारों से अवगत कराते हुए अपने उदगार व्यक्त किये। नीरज अरोरा के संयोजन में चले इस कार्यक्रम के आयोजक की भूमिका सर्वोदय साहित्य ,लखनऊ ने निर्वहन की एवं जिसका संचालन कवियत्री सुश्री विनीता मिश्रा द्वारा किया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना विशेष योगदान प्रदान करते हुए इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img