Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

देशभर में 64 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देशभर में 64 जगहों पर एक साथ छापा मारा है। यह कार्रवाई यूफ्लेक्स कंपनी पर की गई है। मंगलवार सुबह ही उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में कई जगह छापेमारी कार्रवाई की है।

देहरादून में आयकर विभाग ने सिडकुल क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। छापेमारी देहरादून के लाल तप्पर में मशरूम कंपनी में की गई। इनकम टैक्स की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी से बैंकिंग दस्तावेज और लेनदेन इनकम के बारे में जानकारी ली है। अधिकारी ले रहे जानकारी वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी जुटाई जा रही जानकारी।

हवाला के कारोबार की आशंका

बताया जा रहा है कि देश भर मे यूफ्लेक्स कंपनी के 64 ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड की है। कंपनी पर हवाला और क्रिप्टो के जरिए पैसा चीन भेजने का आरोप है। इसके साथ ही कंपनी पर कई और आर्थिक गड़बड़ी का आरोप है। इनकम टैक्स अधिकारियों की कार्रवाई शुरू होते ही यूफ्लेक्स के कर्मचारियों की कंपनी में प्रवेश रोक दिया गया।

यूफ्लेक्स लिमिटेड कंपनी का पूरे कंटेनर और पैकेजिंग क्षेत्र में बड़ा बिजनेस है। कंपनी के राजधानी दिल्ली, नोएडा, मुम्बई, जम्मू, चेन्नई, देहरादून, कोलकाता, हिमाचल, हरियाणा के फरीदाबाद आदि जगहों पर ऑफिस है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img