Home Uttar Pradesh News Shamli लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा

लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा

0
लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा
  • बिना मास्क बेखौफ घूम रहे लोग, नहीं सोशल डिस्टेंस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक सप्ताह से प्रतिदिन जनपद में कोरोना के 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन लोगों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। बाजारों में लोग बेखौफ होकर बिना मास्क लगाए खरीदारी कर कर रहे हैं।

सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे कोरोना की स्थिति गंभीर होने की आशंका बनी हुई है। जिले में भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। जनपद में 100 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिले में कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत जिला प्रशासन गंभीर है।

04 9

डीएम जसजीत कौर ने कोरोना संक्रमण को लेकर शासन से जारी नई गाइडलाइन व दिशा निर्देश जारी किए हैं। लोगों से भी लगातार सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। लेकिन लोग पूरी तरह लापरवाही दिखा रहे हैं। बाजारों में भीड रुकने का नाम नहीं ले रही है।

बाजारों में घूमने वाले लोग भी बेहद कम संख्या में मास्क लगा रहे हैं। बाजारों में स्थित दुकानों पर पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पालन नजर नहीं आ रहा है। जिससे कोरोना की स्थिति गंभीर होने की आशंका बनी हुई है।

मंगलवार को शहर के धीमानपुरा स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। कुछ लोग मास्क तथा कुछ बिना मास्क के नजर आए। रेलवे रोड स्थित मंडी में भी भारी भीड लगी रहती है जहां न तो मास्क का प्रयोग किया जाता है और न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाता है।

मास्क न लगाने वालों के चालान काटने शुरू

जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद जिलाधिकारी द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। मंगलवार को पुलिस ने फेस मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क लगाए घूम रहे कई बाइक सवारों के चालान काटे। साथ ही, यातायात के नियमों का पालन न करने वाले लोगों के भी चालान काटे गए। शहर के गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा रेलवे फाटक, सुभाष चौक सहित कई अन्य स्थानों पर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा।

शहर में कई मोहल्ले बने हॉटस्पॉट

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शहर के कई मोहल्लों के लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जहां-जहां पॉजिटिव मिले हैं उनके मोहल्ले, गलियों को सील किया जा रहा है, ताकि संक्रमण का प्रसार न हो सके। सोमवार को शहर के हनुमान रोड, गुजरातियान, दयानंद नगर, गगन विहार समेत के अलावा कांधला एवं कैराना आदि से 30 लोग पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को जहां पॉजिटिव मिले थे उनके मोहल्लो एवं गलियों में सीलिंग की कार्रवाई की गई है।