Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमटी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से खेला जा रहा है। दोनों टीमें केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर आमने-सामने हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की पारी 55 रन पर सिमटी
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमट गई है। पहले मैच में साधारण नजर आने वाले भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। काइल वेरेने ने 15 रन बनाए और डेविड बेडिंगहम ने 12 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। एडेन मार्करम (2 रन), डीन एल्गर (4 रन), टोनी डी जॉर्जी (2 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (3 रन), मार्को यानसेन (0 रन), केशव महाराज (3 रन), कगिसो रबाडा (5 रन), नांद्रे बर्गर (4 रन) पर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिरे
55 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने नांद्रे बर्गर को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। बर्गर ने चार रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिरे
46 रन पर दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट गिर चुके हैं। मुकेश कुमार ने केशव महाराज को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। महाराज ने 13 गेंद में तीन रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने उनका कैच पकड़ा। अब कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर क्रीज पर हैं। यह मुकेश कुमार के टेस्ट करियर का पहला विकेट भी है।

सिराज को एक और सफलता
मोहम्मद सिराज ने कायेल वेरेयेन को आउट कर पारी में छठी सफलता हासिल की। उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेरेयेन को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेरेयेन ने 30 गेंद पर 15 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 45 रन है। केशव महाराज और कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img