Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

भारत मंडपम में आज से लेकर 20 फरवरी ​तक होगा ‘India AI Impact Summit 2026’, 100+ देशों की भागीदारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक ‘India AI Impact Summit 2026’ का आयोजन किया जाएगा। राजधानी नई दिल्ली में होने वाला यह पांच दिवसीय आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी प्रभावों पर केंद्रित होगा। समिट के साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी आयोजित होगा, जहां दुनिया भर की कंपनियां अपने नवीनतम AI प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस पेश करेंगी।

आयोजन का उद्देश्य यह दिखाना है कि AI का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य क्षेत्रों में किस तरह बदलाव ला सकता है और आम लोगों की जिंदगी को बेहतर बना सकता है।

आम लोगों के लिए क्या होगा खास?

  1. मेगा AI एक्सपो: करीब 70,000 वर्ग मीटर में फैले एक्सपो में 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां हिस्सा लेंगी। विजिटर्स लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि AI तकनीक असल जिंदगी में कैसे काम करती है।
  2. रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान
    एक्सपो में ऐसे AI मॉडल्स का प्रदर्शन होगा जो फसल रोग पहचान, अस्पतालों में बेहतर उपचार, और भाषा अनुवाद को आसान बनाने में मददगार साबित होंगे।
  3. स्टार्टअप्स से सीधा संवाद
    भारतीय और वैश्विक स्टार्टअप्स अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश करेंगे। आम लोग टेक इनोवेटर्स से सीधे बातचीत कर सकेंगे।
  4. एक्सपीरियंस जोन
    थीमैटिक पैवेलियन्स में स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम और AI ट्यूटर जैसे टूल्स का लाइव अनुभव मिलेगा।

वैश्विक नेताओं और टेक दिग्गजों की मौजूदगी

समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15–20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50+ मंत्री भाग ले सकते हैं।

टेक इंडस्ट्री से सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

भारतीय उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, एन चंद्रशेखरण, नंदन नीलेकणि, सुनील भारती मित्तल, के. कृतिवासन और रोशनी नादर मल्होत्रा के शामिल होने की उम्मीद है।

पांच दिनों का कार्यक्रम

16 फरवरी: विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं के बीच राउंडटेबल चर्चा। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया AI एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे।

17 फरवरी: कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगजन सहायता पर आधारित 6 रिसर्च बुक्स लॉन्च होंगी।

18 फरवरी: शीर्ष वैज्ञानिक और रिसर्चर अपनी नई रिसर्च पेश करेंगे। कंपनियां AI टेक्नोलॉजी के लाइव डेमो देंगी।

19 फरवरी: प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और 100+ वैश्विक दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे। AI निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

20 फरवरी: GPAI काउंसिल की बैठक में सदस्य देश सुरक्षित और भरोसेमंद AI पर चर्चा करेंगे।

7 चक्र और 3 सूत्रों पर आधारित रूपरेखा

समिट की चर्चाएं सात प्रमुख विषयों पर आधारित होंगी:

ह्यूमन कैपिटल

सोशल एम्पावरमेंट

सुरक्षित और भरोसेमंद AI

इनोवेशन

साइंस

AI संसाधनों का लोकतंत्रीकरण

आर्थिक विकास

पूरी रूपरेखा तीन सिद्धांतों पर टिकी है:
People (लोग), Planet (ग्रह) और Progress (तरक्की) — यानी AI के जरिए मानव प्रगति, जिम्मेदार नवाचार और समान विकास के अवसर सुनिश्चित करना।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img