Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

T20 World Cup : भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से जीत, इरफान पठान का ‘अफगान जलेबी’ डांस Viral

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ICC Men’s T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा बयान दिया है। ग्रुप ए के इस मुकाबले में मिली एकतरफा जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर आठ चरण में जगह पक्की कर ली।

भारत की जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘Afghan Jalebi’ गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कैसा रहा रविवार।”

सुपर आठ में पहुंचा भारत

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा और पारी को मजबूत आधार दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित और आक्रामक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने दिए।61 रन की यह जीत टी20 प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है।

पहले भी कर चुके हैं ‘अफगान जलेबी’ पर डांस

यह पहली बार नहीं है जब इरफान पठान ने ‘अफगान जलेबी’ पर डांस कर जश्न मनाया हो। इससे पहले एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद भी उन्होंने इसी गाने पर डांस किया था। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत के बाद भी उनका यह अंदाज देखने को मिला था।भारत की इस जीत से टूर्नामेंट में टीम का मनोबल और मजबूत हुआ है, जबकि सोशल मीडिया पर इरफान पठान का जश्न चर्चा का विषय बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...
spot_imgspot_img