Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान महामुकाबले के लिए तैयार

  • स्टेडियम में विराट कोहली और बाबर आजम पर टिकीं दर्शकों की निगाहें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्वकप 2023 का महामुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला होगा। टीम इंडिया का रिकॉर्ड 7-0 है। दोनों टीमों की इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत पर है। भारत और पाकिस्तान ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं।

स्टेडियम पहुंचीं भारत पाकिस्तान की टीमें

महामुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में रंगारंग कार्यक्रम शुरू होगा। संगीतकार शंकर महादेवन, गायक सुखविंदर सिंह और अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे। हालांकि, यह टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा। आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने बताया कि यह सिर्फ स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए है।

भारत की जीत के लिए हो रहे हवन

05 10

देशभर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन हो रहे हैं। पटना और कानपुर जैसे शहरों में लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर हवन कर रहे हैं और भगवान से उनके अच्छे प्रदर्शन का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

अहमदाबाद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

04 6

अहमदाबाद में आज भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 11 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं।

एक लाख से ज्यादा दर्शक देखेंगे मैच

03 10

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज एक लाख से ज्यादा दर्शक मैच देखेंगे। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ है।

स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी है। फैंस तिरंगा लेकर टीम इंडिया के पक्ष में नारे लगा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img