Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

स्वदेशी एएलएच हेलिकॉप्टर को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:भारतीय नौसेना की वायु स्क्वाड्रन (INAS) 325 में स्वदेश में निर्मित एएलएच एमके III हेलिकॉप्टरों को शामिल कर लिया गया। आईएनएस उत्कर्ष पर आयोजित एक समारोह में इन्हें नौसेना में शामिल किया गया। यह यूनिट भारतीय नौसेना में कमीशन की गई दूसरी एएलएच एमके III स्क्वाड्रन है।

नौसेना की अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने इन हेलिकॉप्टरों को 31 मई को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इन हेलिकॉप्टरों ने इस साल की शुरुआत में पहली बार अंडमान द्वीप समूह के ऊपर उड़ान भरी थी। इन्हें आधिकारिक तौर पर 28 जनवरी को शामिल किया गया था।

समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्वदेशी हल्के हेलिकॉप्टर एएलएच एमके III (ALH MK III) को औपचारिक रूप से जनवरी 2022 में आईएनएस उत्कर्ष में शामिल किया गया था। एएलएच एमके III एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित हैं और केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की योजना के अनुरूप सैन्य विमान क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जबरदस्त छलांग है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img