Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

‘कुमकुम’ भाग्य’ फेम ‘इंदू दादी’ का निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी शो कुमकुम भाग्य फेम जरीना रोशन का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन कार्ड‍िएक अरेस्ट की वजह से हुआ है। जरीना के निधन से शो के बाकी स्टार्स को बड़ा झटका लगा है।

शब्बीर आहलूवालिया और श्रीति झा के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शब्बीर ने जरीना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं।इस फोटो को शेयर करते हुए शब्बीर ने लिखा,’ये चांद सा रोशन चेहरा’। इस कैप्शन के साथ शब्बीर ने एक टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है।

श्रीति झा ने जरीना के साथ अपनी एक फोटो और उनका एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को करते हुए श्रीति ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर किया है।

indu 2

बता दें जरीना ने कुमकुम भाग्य के अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम किया है। कुमकुम भाग्य में जरीना ने इंदु दादी का किरदार निभाया था।

जरीना रोशन खान ने टीवी सीरियल्स में काम करने के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शोज से ही मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img