- कृषि विज्ञान केन्द्र पर अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रहे अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत केंद्रीय गोवंश संस्थान द्वारा प्रशिक्षण के दूसरे दिन पशु उत्पादकता में उन्नत पशु पालन पद्धति की जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र पर केंद्रीय गोवंश संस्थान द्वारा अनुसुचित जाति के पशु पालकों के लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन केंद्रीय गोवंश अनुसंधान के पशु वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र कुमार ने कहा कि पशु पालकों को दुग्ध व्यवसाय के लिए उन्नत किस्म के पशुओं का चयन करना होगा।
इसके लिए पशु पालन विभाग द्वारा उत्तम किस्म का सीरम पशुओं में रखा जाता है, जिससे उन्नत किस्म की गाय भेंस उतपन्न होती है। यही नही पशु पालन विभाग द्वारा बछिया व कटिया पैदा होने का भी सीरम रखा जाता है। इसलिए पशु पालकों को पशु चिकित्सकों की सलाह से ही सीरम रखवाना चाहिए।
डॉ रविंद्र कुमार ने कहा कि पशुओँ के भोजन में पौष्टिक तत्वों से भी दुग्ध उत्पादन बढ़ता है। इसके लिए पशुओ के चारे में, हरे चारे जैसे बरसीम, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि हरे चारे का होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही सरसो, बिलोने की खल, चना चुरी आदि भी पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए।
उससे दुधारू पशुओं के शरीर मे पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। इस अवसर पर तेजपाल, सुमन, गौरव कुमार, आकाश, टेकचंद, राहुल, कर्ण सिंह, धर्मवीर, सचिन, चंद्रपाल, प्रवेंद्र, धर्मपाल, नवीन, मुकेश कुमार, सोनू, बिशम्भर, सचिन, पवन कुमार, रमेश चंद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

