जनवाणी ब्यूरो।
नई दिल्ली: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह 9:31 बजे तक 162.01 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 84,976.26 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 62.95 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,969.25 अंक पर आ गया।
मुद्रा बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और विदेशी निवेश प्रवाह में कमी के कारण आई है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और बाजार के दैनिक उतार-चढ़ाव पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।

